फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women in Dattanagar conducted a cleanliness drive

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक

Sun, 20 Sep 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Women in Dattanagar conducted a cleanliness drive
दत्तनगर में महिला मंडल ने चलाया सफाई अभियान। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
दत्तनगर बाजार, एनएच पांच और संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रामपुर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में पंचायत दत्तनगर के अंतर्गत दत्तनगर बाजार एवं बस अड्डे के समीप एनएच-5 पर चिह्नित स्वच्छता लक्षित इकाई-1 में गहन स्वच्छता एवं ब्लैक स्पॉट सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कचरा संवेदनशील एवं कठिन, चुनौतीपूर्ण स्थानों की विशेष सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में महिला मंडल दत्तनगर के सदस्यों और संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट दत्तनगर का सहयोग प्राप्त हुआ। महिला मंडल की सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए चिह्नित ब्लैक स्पॉट की सफाई की और वहां से एकत्रित कचरे को संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर के सहयोग से कचरा पृथक्करण एवं उचित वैज्ञानिक प्रबंधन हेतु निर्धारित कचरा प्रबंधन स्थल तक पहुंचाया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के बाद प्लास्टिक एवं एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने और पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए महिला मंडल दत्तनगर के सदस्यों को जूट के थैलों का आवंटन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने स्थानीय समुदाय से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों, बाजार एवं सड़क किनारे कचरा न फैलाएं और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता लक्षित इकाइयों को स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाए रखने के लिए समुदाय की निरंतर सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed