{"_id":"6ac78832fd8bde0de303e8fc","slug":"red-cross-society-meeting-in-nirmand-emphasis-on-helping-the-needy-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171877-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक, जरूरतमंदों की मदद पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक, जरूरतमंदों की मदद पर जोर
विज्ञापन
निरमंड में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक, जरूरतमंदों की मदद पर जोर
. आपदा और आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाने पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। रेडक्रॉस सोसायटी निरमंड की बैठक एसडीएम एवं सोसायटी अध्यक्ष जगदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सोसायटी की गतिविधियों, आगामी योजनाओं और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र के जरूरतमंद और असहाय लोगों की पहचान कर उनकी सहायता करने, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत उपलब्ध करवाने और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। सोसायटी के पास उपलब्ध धनराशि के उचित और पारदर्शी उपयोग को लेकर भी चर्चा हुई। एसडीएम जगदीप सिंह राठौर ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा और कठिन परिस्थितियों में उनका सहयोग करना है। सोसायटी के पास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग औपचारिकताओं तक सीमित न रहकर वास्तविक जरूरतमंदों की मदद में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना, बीमारी या अन्य विपरीत परिस्थितियों में रेडक्रॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सदस्यों से सेवा भावना के साथ कार्य करने और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में रेडक्रॉस की गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने, जरूरतमंद परिवारों की पहचान करने और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने सोसाइटी के कार्यों को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। साथ ही लोगों को रेडक्रॉस की सेवाओं और उद्देश्यों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।