फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   record

प्रेमनगर पंचायत के पास न तो भवन रहा न ही कोई रिकॉर्ड

Thu, 16 Jan 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। प्रेमनगर में मंगलवार रात हुई आग की घटना में पंचायत घर सहित सारा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है। प्रेमनगर पंचायत घर में वर्ष 1980 से लेकर सारा रिकॉर्ड था। जो आग की भेंट चढ़ गया है। अब न तो प्रेमनगर पंचायत के पास अपना भवन है, न ही पंचायत के लोगों का कोई रिकॉर्ड। पंचायत भवन जल जाने के बाद ग्राम सभा की बैठकें करना भी असंभव हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रेमनगर के प्रधान सही राम शर्मा ने बताया कि पंचायत भवन आग में जल चुका है। वर्ष 1980 से अब तक का सारा रिकॉर्ड भी जल गया है। आग में परिवार रजिस्टर सहित पंचायत के 24 रजिस्टर जल चुके हैं। पंचायत का आधा रिकॉर्ड तो ऑनलाइन कर दिया गया था। लेकिन आधा रिकॉर्ड अभी भी शेष था। अब घर-घर जाकर फिर से डाटा एकत्र कर परिवार रजिस्टर बनाना पड़ेगा। तब तक पंचायत जरूरत पड़ने पर किसी को भी परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दे सकेगी। उन्होंने बताया कि पंचायत के विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। जो बजट पंचायत के लिए आया है। उसे भी खर्च नहीं किया जा सकेगा। पंचायत में बिना भवन के ग्राम सभा भी करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि पंचायत का सारा रिकॉर्ड जलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed