फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Reckong Peo Hospital, posts of doctors are vacant, people are worried

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल में कई साल से नहीं चिकित्सक

Wed, 31 Jul 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिटी स्कैन मशीन न होने से लोग निजी अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपिओ में कई साल से विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली चल रहे हैं। यहां नेत्र विशेषज्ञ, ईएनटी और रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली हैं। आपातकाल में चिकित्सकों के पद खाली होने से मरीजों को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर और आईजीएमसी शिमला रेफर करना पड़ रहा है। वहीं, सिटी स्कैन मशीन न होने के कारण निजी अस्पताल में महंगे खर्च पर सिटी स्कैन करवाना पड़ रहा है। जिले के लोगों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि रिक्त पदों जल्द भरा जाए ताकि जिले के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। रिकांगपिओ अस्पताल में पिछले दो माह में करीब 4 हजार 452 मरीज उपचार के लिए आए हैं। जिन्हें अस्पताल में चिकित्सक न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा है।

लंबे समय से पद रिक्त
आदर्श स्वास्थ्य संस्थान रिकांगपिओ में लंबे समय से कई चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। उम्मीद है कि सरकार और विभाग जल्द ही स्टाफ की तैनाती की जाएगी। -डॉ. सोनम नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, किन्नौर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article