फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Reckong Peo, Chitkul, HRTC bus broke down, bus broke down in Shongtong, Kinnaur

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ से छितकुल जा रही बस 14 किमी दूर शौंगटोंग में हुई खराब

Mon, 04 Nov 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
बस में सवार 40 से अधिक सवारियों को झेलनी पड़ी परेशानियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ से छितकुल जा रही बस रविवार को शौंगटोंग के पास खराब गई। चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली इस बस के खराब होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो की बस एचपी 25ए 2997 रिकांगपिओ से छितकुल की ओर निकली। 410 किलोमीटर की दूरी तय कर चंडीगढ़ पहुंचने वाली यह बस रिकांगपिओ से 14 किलोमीटर चलने के बाद शौंगटोंग के पास खराब हो गई। बस में सवार 40 सवारियों के चेहरे का रंग उड़ गया, क्योंकि खराब होने के कारण जहां यह बस खड़ी हुई, वहां साथ में सतलुज नदी बहती है। बस में आई तकनीकी खराबी के कारण बस अचानक खड़ी हो गई। बस के चालक चमन लाल की होशियारी से 40 सवारियों को बचाया गया। यह बस रिकांगपिओ से छितकुल के लिए 12 बजे चलती है और 3:30 बजे छितकुल पहुंचने का समय है। फिर छितकुल से रात्रि सफर कर यह बस सुबह सात बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। बस में सवार यात्री रमेश, प्रेम भगत नेगी, सुंदर लाल, सरिता नेगी, राधा कृष्ण नेगी, सुषमा देवी, अतुल वर्मा और शेखर शर्मा सहित अन्य ने कहा कि जिले में आए दिन निगम की बसें हांफ रही हैं। रविवार को बस खराब होने से यात्रियों की जान पर बन आई थी, लेकिन चालक की होशियारी के कारण हादसे को टाला जा सका। उन्हाेंने किन्नौर जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बसाें का उचित रखरखाव और मरम्मत करने की मांग की है। साथ ही उन्हाेंने वर्कशॉप में बसों की सही तरीके से मरम्मत करने की मांग की है। रविवार को बस खराबी की सूचना मिलते ही निगम के रिकांगपिओ डिपो से दूसरी बस भेजी गई। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद यात्रियों को बस सेवा का लाभ मिल पाया।

शौंगटोंग में बस सेवा खराब होने के बाद नई बस को भेजा गया था। निगम ने तत्काल दूसरी बस एचपी 25ए 3012 मौके पर भेजा। उसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। - पीयूष वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रिकांगपिओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article