फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ramsingh Thakur unanimously elected president of farmers union

Rampur Bushahar News: रामसिंह ठाकुर सर्वसम्मति से चुना कृषक संघ का अध्यक्ष

Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ramsingh Thakur unanimously elected president of farmers union
राम सिंह ठाकुर बने कृषक संघ हरिपुर के अध्यक्ष
नेवी-नगान-हरिपुर सिंचाई कूहल को वर्ष भर चलाए रखने के बारे में विभाग से मिलेगा संघ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। हरिपुर-नगान-नेवी कृषक संघ की बैठक रविवार को हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अराजपत्रिक कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी राम सिंह ठाकुर को कृषक संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर ने कहा है कि किसानों ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसपर वह पूरी तन्मयता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वह कृषक संघ के अंतर्गत आने वाले किसानों को विश्वास में लेकर सभी विभागों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र को हरा भरा बनाए रखने के लिए जो दशकों पुरानी नेवी-नगान-हरिपुर सिंचाई कूहल बनी है, उसे पूरी साल भर चलाने के लिए जल शक्ति विभाग से तालमेल बनाकर कार्य करेंगे, ताकि क्षेत्र के किसानों को इस कूहल का सौ प्रतिशत लाभ मिल सके। जल्द ही वह कार्यकारिणी को साथ लेकर अधिशासी अभियंता आनी से मिलकर इसकी पूरी रूपरेखा तैयार करेंगे, जिससे क्षेत्र के किसानों को इस कूहल का भरपूर लाभ मिल सके। कृषक संघ की नव नियुक्त कार्यकारिणी में संदीप चौहान, मनजीत शर्मा उपाध्यक्ष, देवेंद्र ठाकुर सचिव, यशपाल सहसचिव, बालक राम कोषाध्यक्ष, रमेश ठाकुर को वरिष्ठ सलाहकार और कैलाश शर्मा को सलाहकार चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुलेमान, शीला देवी, बिशन चंद, राम लाल, अरुण ठाकुर, हीरा लाल शर्मा, महेंद्र सिंह और गुलाब दास को सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed