फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur was first in painting and Ganvi was first in slogan

Rampur Bushahar News: चित्रकला में रामपुर और स्लोगन में गानवी रहा प्रथम

Fri, 06 Mar 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rampur was first in painting and Ganvi was first in slogan
रामपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति द
. बाल विकास परियोजना रामपुर में धूमधाम से मनाया महिला दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि और जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने चित्रकला, स्लोगन लेखन, मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सर्किलों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मॉडल प्रतियोगिता में बरकल प्रथम, ज्यूरी द्वितीय रहा। गोपालपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में रामपुर प्रथम, सराहन द्वितीय और ज्यूरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन में गानवी पहला, बहाली ने दूसरा, तकलेच और डंसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने मुख्य अतिथि स्वागत किया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत एक सिग्नेचर अभियान चलाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बालिकाओं के संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। तकलेच, रामपुर, ज्यूरी, बरकाल, डंसा, बहाली, गोपालपुर, सराहन और गानवी सर्किलों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों पेश कर सभी का मन मोह लिया। कार्यकर्ताओं ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। बाल विकास अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने सभी को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। सभी को योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

रामपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति द

रामपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed