{"_id":"60fafb4a8ebc3e583d63394c","slug":"rampur-sheneri-shingla-road-block-due-to-landslide-rampur-hp-news-sml3779097145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से छह घंटे बाधित रहा रामपुर-शनेरी-शिंगला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से छह घंटे बाधित रहा रामपुर-शनेरी-शिंगला मार्ग
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। क्षेत्र में भारी बारिश से शुक्रवार सुबह रामपुर के समीप जीरो प्वाइंट डकोलढ़ में भूस्खलन हो गया। इससे रामपुर-शनेरी-शिंगला संपर्क मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। इस वजह से मार्ग पर छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीनरी सड़क बहाली में जुट गई।
सड़क पर भारी मलबा होने और बार-बार भूस्खलन होने से सड़क बहाल करने में लोनिवि को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद दोपहर 12:30 मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जा सका। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। हेमराज, विजय, राधा कृष्ण, श्याम लाल, पवन और संजय सहित अन्य लोगों ने कहा कि यातायात ठप होने से आवाजाही करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोक निर्माण विभाग रामपुर एसडीओ चंद्र कश्मीरी ने बताया कि भारी भूस्खलन होने से संपर्क मार्ग बाधित हो गया था। भारी बारिश के कारण शनेरी-शिंगला संपर्क मार्ग पर भूस्खलन होने से सड़क पर भारी मलबा आ गिरा था। सूचना मिलते ही लोनिवि की मशीनरी बाधित मार्ग को बहाल करने में जुट गई। बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग को बहाल करने में दिक्कतें पेश आई।