फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur, Shalati Ghodi, electricity problem, water problem

शलाटी घोड़ी में समस्याओं का अंबार : सड़कें खस्ताहाल, उठाऊ सिंचाई योजना हांफी, बिजली समस्या से भी जूझ रहे ग्रामीण

Wed, 19 Jun 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सुधार कमेटी ने प्रशासन और संबंधित विभागों को सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ सटी शलाटी घोड़ी में मूलभूत सुविधाओं की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। पंचायत के गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, वहीं घोड़ी के हजारों किसानों के खेतों के लिए बनी उठाऊ सिंचाई योजना हांफ रही है। इसके अलावा कई गांवों में बिजली के अघोषित कटों से ग्रामीण परेशान हैं। समस्याओं को देखते हुए ग्राम सुधार कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही संबंधित विभागों से मिलकर समाधान की मांग उठाई है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मशेली कैंची से करेरी बस अड्डे तक सड़क की हालत दयनीय है। रोजाना खतरे के साये में सफर करने को ग्रामीण मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को सुधारने की मांग उठाई, वहीं नोगली में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जल्द स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में हादसे का खतरा कम हो। कस्बे में स्कूली बच्चों, बैंक और कार्यालयों के लिए हजारों लोगों का आना- जाना रहता है। इसके अलावा उठाऊ सिंचाई योजना का ट्रांसफार्मर स्टेज-2 नागनाल (कुमसू) में पिछले छह महीने से खराब पड़ा हुआ है। इस कारण कुमसू, मतरेवल, नागनाल और नाल्टीनाल के किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इस बारे में जलशक्ति विभाग को अवगत कराया। वहीं, उठाऊ पेयजल योजना थनोल, जिसकी वर्तमान में समस्त शलाटी क्षेत्र को बहुत जरूरत है, इस योजना के कार्य को जल्द पूरा करने की मांग जलशक्ति विभाग से की, ताकि भविष्य में क्षेत्र में पेयजल की समस्य न हो।


इसके अलावा मसारना और कमलाऊ गांव में बिजली ट्रांसफार्मर छोटे होने के कारण ग्रामीणों को बार-बार बिजली के अघोषित कटों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर बिजली बोर्ड को ज्ञापन सौंपा गया और जल्द यहां बड़े ट्रांसफार्मर लगाने की फरियाद लगाई। ग्राम सुधार कमेटी के अध्यक्ष अनूप ठाकुर और उपाध्यक्ष केके चौहान ने कहा कि समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपे गए। वहीं, विभागाधिकारियों ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।इस मौके पर पृथ्वी राज, तिलक राज और देव चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed