{"_id":"66e824620415d573f10db25e","slug":"rampur-seripul-road-big-danger-from-landslide-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121783-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेरीपुल में भूस्खलन से ध्वस्त सड़क बनी दलदल, अब पैदल सफर भी बना जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेरीपुल में भूस्खलन से ध्वस्त सड़क बनी दलदल, अब पैदल सफर भी बना जानलेवा
विज्ञापन
सेरीपुल में बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटी लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन
बार-बार हो रहे भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग के लिए सड़क बहाल करना बना चुनौती
सेब सीजन में बागवानों को झेलनी पड़ रही परेशानियां
बीते एक वर्ष से समस्या का नहीं हो पाया स्थायी समाधान, लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर से 12/20 वैली को जोड़ने वाली सड़क सेरीपुल में हजारों लोगों के लिए आफत बनी हुई है। बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध पड़ी हुई है। ऐसे में यातायात ठप होने से हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 12/20 वैली के ऊपरी सेब बाहुल क्षेत्रों में सेब सीजन के चलते बागवानों को अपनी नकदी फसल को मंडियों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस सड़क का स्थायी समाधान न होने पर अब लोगों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
सेरीपुल में बीते एक माह से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण करीब 100 मीटर से भी ज्यादा सड़क का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। आलम यह है कि रोजाना हो रही भारी बारिश के कारण यहां सड़क दलदल बनी हुई है। इस कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को भी खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है। बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क को बहाल करना लोक निर्माण विभाग के लिए भी चुनौती बना हुआ है। सड़क से मुनिश, काशापाट, कूहल और देवठी पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन बार-बार भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने से बीते लंबे समय से हजारों लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीते वर्ष भी बरसात के दौर में सेरीपुल में एक माह तक सड़क बंद रही। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाया। क्षेत्र के ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर भारी रोष है।
समस्या का स्थायी समाधान किया जाए
प्रेम चौहान, तुला राम, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, सुरजीत और पवन सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि सड़क बंद होने से रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समस्या का स्थायी समाधान की मांग उठाई है, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
बाधित सड़क को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन जुटी हुई है। जल्द ही सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी जाएगी। - शोभा राम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच