{"_id":"64b975c2963017dd5f0b18be","slug":"rampur-news-water-crisis-bodhna-bawi-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-2988-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ग्राम बोधना और बावी में बारिश का पानी पीने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ग्राम बोधना और बावी में बारिश का पानी पीने को मजबूर लोग
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत चांजू के गांव बोधना और बावी के 70 घरों को पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से बार-बार आग्रह करने पर भी गांव के लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस वजह से गांव के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मजबूरन लोग घर के जरूरी कार्यों और पीने के लिए बारिश का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं l वीरवार को ग्रामीण रविंद्र चंदेल की अध्यक्षता में कार्यकारी एसडीएम चौपाल रेखा शर्मा को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि विभाग पानी उपलब्ध करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति की बहाली कर लोगों की समस्या के समाधान के लिए जनहित में कोई उचित कदम उठाने की मांग की है।
सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग कंवर सिंह ने बताया कि भारी बरसात के कारण पेयजल योजना का सोर्स और लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत की जा रही है और जल्दी ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।