{"_id":"659fd7b83fd2f4138c0f68a2","slug":"rampur-news-theog-urban-council-no-confidence-motion-brought-congress-counselor-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10829-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन
उपाध्यक्ष रीना रॉय ने उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव, चार अन्य पार्षदों ने दिया समर्थन
तीन साल के बाद पद छोड़ने से मुकरने का आरोप, अध्यक्ष बोले, मेरे खिलाफ रचा जा रहा राजनीतिक षड्यंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग नगर परिषद की उपाध्यक्ष और अन्य पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। उपाध्यक्ष सहित चार अन्य पार्षदों ने उपायुक्त शिमला को इस संबंध में अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया है। खास बात यह है कि कांग्रेस समर्थित नप अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस समर्थित उपाध्यक्ष और पार्षदों ने यह प्रस्ताव पारित किया है। वीरवार को उपाध्यक्ष रीना रॉय ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। उपाध्यक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को चार अन्य पार्षदों ने अपना समर्थन दिया है। इसमें शीला वर्मा, नीतू मेहता, संजय शर्मा और दिनेश बिट्टू शामिल हैं। उपाध्यक्ष और पार्षदों ने शिमला में जिलाधीश शिमला आदित्य नेगी को अविश्वास पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नगर परिषद ठियोग में सात पार्षद हैं। इनमें से पांच पार्षद एक और जबकि अध्यक्ष विवेक थापर और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद अनिल ग्रोवर एक तरफ हो गए हैं। नगर परिषद ठियोग की उपाध्यक्ष रीना रॉय ने बताया कि अध्यक्ष विवेक थापर ने तीन साल बाद पद छोड़ने का वादा किया था, लेकिन अब वादा पूरा न होने की सूरत में मजबूरन उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। अध्यक्ष द्वारा समय-समय पर उनकी उपेक्षा की गई। इस कारण परिषद में असंतोष और असहयोग बढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा रखती हैं और भविष्य में भी रखेंगी।
कोट्स
मेरे खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र रचा गया है, जबकि परिषद के गठन के समय पांच सालों के लिए पद आवंटन पर सहमति हुई थी। पिछले तीन सालों में सभी वार्डों के समान विकास को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस पार्टी और ठियोग क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा निष्ठावान रहा हूं और भविष्य में भी रहूंगा।
विवेक थापर, नगर परिषद अध्यक्ष, ठियोग