{"_id":"64a5a2a82d984bdfeb02a115","slug":"rampur-news-theog-news-gas-cylinder-supply-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2233-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में रसोई गैस किल्लत, ढाबे में खाना खाने को मजबूर कई परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में रसोई गैस किल्लत, ढाबे में खाना खाने को मजबूर कई परिवार
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के अधिकतर इलाकों में लोगों को गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को तीन-तीन बार आने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
इस वजह से क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति खासा रोष है वहीं घर में खाना बनाने से लेकर अन्य कार्यों को निपटाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की अपील की है। स्थानीय निवासी देव शर्मा ने बताया की वह बडू गांव से लगातार तीन दिनों से सिलिंडर लेने के लिए ठियोग आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिला है। वहीं सुषमा ने बताया कि वह दो बच्चों के साथ ठियोग में रहतीं हैं।
दो से तीन बार सिलिंडर लेने के लिए आ चुकी हैं लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। हालत यह है कि सिलिंडर नहीं होने से वे और उनके बच्चे ढाबे पर खाना खाने को मजबूर हैं। वहीं सैंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोपाल चौहान ने बताया कि सैंज में भी गाड़ी तीन दिन से नहीं आई है। इससे कारोबारियों के व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है। वर्तमान में रोजाना सिलिंडर की एक गाड़ी ठियोग भेजी जा रही है। बीते दिनों मैहतपुर के प्लांट में हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में गैस की व्यवस्था चरमरा गई थी, जिस कारण ठियोग में भी गैस की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेब सीजन में हर बार यही हाल होते हैं। वहीं देव शर्मा ने बताया कि हर साल जब भी शादियों का सीजन या सेब का सीजन हो, लोगों को गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझना पड़ता है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारी हर्ष बोध ने बताया कि रोजाना एक गाड़ी भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा।