फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, tb, awareness, kinnaur news,

Rampur Bushahar News: टीबी रोग के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे टीबी चैंपियंस

Thu, 06 Jun 2024 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
गांव-गांव जाकर रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में निभाएंगे अहम भूमिका, प्रशिक्षण में ली शपथ
विज्ञापन

टीबी बीमारी को मात देकर स्वस्थ होने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने अभियान में किया है शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। कुष्ठ रोग और इसके निवारण को लेकर टीबी चैंपियंस गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान टीबी से ग्रस्त मरीजों से भेदभाव और भ्रांतियों के बारे में ये लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को टीबी रोग के लक्षण से लेकर उपचार तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जिला चिकित्सालय रिकांगपिओ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी की अध्यक्षता में वीरवार को एक दिवसीय टीबी चैंपियंस प्रशिक्षण शिविर में इसको लेकर रूपरेखा तैयार की गई। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को प्रशिक्षण देना था, जो कि स्वयं टीबी के मरीज रहे हैं और उन्होंने टीबी का इलाज करवाकर बीमारी को मात दी है। इन्हीं स्वस्थ हो चुके लोगों को टीबी चैंपियन के रूप में जाना जाता है। इन चैंपियनों को टीबी क्या है? इसके क्या लक्षण होते हैं और इसकी जांच और उपचार कहां और कैसे होता है, इसके बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अब टीबी चैंपियंस अपने-अपने गांव या समुदाय में जाकर टीबी के प्रति व्यापक जागरुकता फैलाएंगे और टीबी के मरीजों से मिलकर उन्हें मानसिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करेंगे। शिविर में टीबी चैंपियंस ने शपथ ली कि वे सार्वजनिक मंचों पर जाकर टीबी के बारे में लोगों को बताएंगे और इस बीमारी को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्धता सुनिश्चित करेंगे। शिविर में टीबी चैंपियंस को पंचायत टीबी फोरम की जानकारी भी दी गई और सभी ने स्वीकार किया कि वे पंचायत टीबी फोरम की बैठक में भी भाग लेंगे। शिविर में जिला टीबी अधिकारी एवं मुख्य स्रोत व्यक्ति डॉ. सुधीर सिंह ने टीबी चैंपियंस से आह्वान किया कि वे समुदाय में जाकर ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों में जागरुकता फैलाएंगे। शिविर में जिला कार्यक्रम पर्यवेक्षक छेरिंग नेगी और एसटीएस रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed