फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news. sunni news, memorandum, project.

Rampur Bushahar News: मवेशियों के खाने लायक नहीं सुन्नी बांध विद्युत परियोजना के आसपास का चारा

Thu, 23 Nov 2023 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने परियोजना प्रमुख को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजा देने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला (सुन्नी)। सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना (382) मेगावाट के हो रहे कार्यों से लोग असंतुष्ट चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में मवेशियों को दूषित चारा मिल रहा है। यह चारा खाने लायक नहीं है। इसके लिए प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसको लेकर मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को परियोजना प्रमुख से मिला। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिन प्रभावितों को देय राशि अनुमानित की गई है, वह बहुत कम है। यह जमीन उपजाऊ है और पानी के साथ लगती है। लोगों की मांग है कि इसकी मुआवजा राशि चार गुणा तक होनी चाहिए। साथ ही प्रभावितों को पुनर्वास के लिए मकान की सुविधा भी दी जाए और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को निगम में रोजगार दिया जाए। यशपाल ठाकुर ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से यह भी अवगत करवाया गया कि जो कार्य निगम की ओर से कराया जा रहा है, उससे उठ रही धूल, मिट्टी घासनी में बैठ रही है। इससे यह घास पशुओं के खाने लायक नहीं है। इसके लिए भी मुआवजे में प्रावधान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने चेताया कि अगर प्रभावितों की जायज मांगों को जल्द नहीं पूरा किया गया तो वे जिला उपायुक्त से भी मिलेंगे। परियोजना प्रमुख संजय ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कुछ मांगें मौके पर ही निपटाईं। उन्होंने आश्वासन दिया कि परियोजना के प्रभावितों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सुनीता शर्मा, नारायण सिंह, भूपराम वर्मा, रोशन लाल वर्मा, एनएस वर्मा, छविन्द्र पाल, चुन्नी लाल वर्मा, रतिराम शांडिल, देसराज, गोविंद चौहान, नरेश, भूपराम और जितेंद्र भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed