{"_id":"658c344043226190da01dc3f","slug":"rampur-news-student-learnt-retail-managements-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10149-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल की छात्राओं ने सीखे रिटेल मैनेजमेंट के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल की छात्राओं ने सीखे रिटेल मैनेजमेंट के गुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं ने रिटेल मैनेजमेंट की बारीकियों के बारे में जाना। बुधवार को वोकेशनल एजूकेशन की छात्राओं ने अमरटैक्स का दौरा किया और व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। वोकेशनल एजुकेशन में स्कूल की 55 छात्राओं ने भाग लिया। अमरटैक्स के प्रबंधन पवन गौतम ने छात्राओं को वोकेशनल एजूकेशन, स्टोर के विषय, स्टोर लेआउट, स्टोर फंक्शन, वस्तुओं की बिक्री, स्टाफ मैनेजमेंट, इन्वेंटरी और केश काऊंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने कहा कि इस तरह की वोकेशनल एजूकेशन से छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता, जो छात्राओं को भविष्य में काम आएगी। इस मौके पर राकेश कायथ, नीतू, निशा, कमलेश, अंजू और कुसुम सहित अन्य मौजूद रहे।