फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sport activity, nirmand,

Rampur Bushahar News: दौड़ में रिंपी चौहान प्रथम

Sat, 09 Mar 2024 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से निरमंड के बागीपुल में खंड स्तरीय खेलकूद एवं नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला मंडल रस्साकशी और वॉलीबाल प्रतियोगिता की गई। नारी शक्ति फिटनेस रन में प्रथम स्थान रिंपी चौहान ने हासिल किया जबकि द्वितीय स्थान पर छाया, तृतीय स्थान सुमित्रा ने हासिल किया। महिला मंडल रस्साकशी स्पर्धा में प्रथम स्थान महिला मंडल ईशवा, द्वितीय स्थान महिला मंडल शूलरी के नाम रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान युवा मंडल शलोग, द्वितीय स्थान युवा मंडल शलाट ने हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी छाया ठाकुर और विशेष अतिथि सुमित्रा ठाकुर और योमा ठाकुर मौजूद रहीं। बागीपुल के कुर्पन वैली युवा मंडल बागीपुल के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस अवसर पर कुर्पन वैली युवा मंडल बागीपुल के उपप्रधान पवन ठाकुर, संजय कुमार, हनी ठाकुर, सृष्टि सोनी, उमेश, मीना सोनी रिंपी चौहान और ब्लॉक कमलेश ठाकुर और एरिक कायथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed