फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, shorang project, people, get job and pension,

Rampur Bushahar News: भूमिदान करने वाले 36 लोगों को मिलेगा रोजगार, 103 को पेंशन

Thu, 22 Jun 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के शोरंग में निर्मित 100 मेगावाट जल विद्युत परियोजना के प्रभावित पंचायतों के 36 भूमिहीनों को रोजगार दिया जाएगा। वहीं परियोजना निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले 103 लोगों को 35,00 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इसके अलावा एक बीघा से अधिक भूमि देने वालों एक लाख दस हजार रुपये, जबकि एक बीघा से कम भूमि देने वालों को एक लाख रुपये आरएंडआर पॉलिसी के तहत मिलेंगे। वहीं बीते तीन दिनों से चल रहा परियोजना प्रभावितों का प्रदर्शन कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। मंत्री ने परियोजना प्रबंधन को प्रभावितों की मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गौर हो कि शोरंग पंचायत से प्रभावित पांच पंचायतों के ग्रामीण बीते 19 जून से परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे थे। बुधवार को भावानगर पहुंचे राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री से प्रभावित मिले और मांगों से अवगत कराया। मंत्री ने शोरंग परियोजना प्रबंधन को प्रभावितों की मांगों को निश्चित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय 36 लैंड लूजरों को पांच जुलाई से पहले एचएसपीपीएल में रोजगार देने, 103 बेरोजगार युवाओं को एक माह में दो किस्तों में 35,00 रुपये पेंशन देने, आरएंडआर के तहत भूमि मालिकों को मुआवजे के एवज में एक बीघा से अधिक भूमि वालों को एक लाख दस हजार और एक बीघा से कम भूमि वालों को एक लाख रुपये की राशि देने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधन ने मंत्री को प्रभावितों की जायज मांगों को पूरा करने की बात मान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान रूपी रामेश्वर नेगी, प्रधान बड़ा कंबा मोनिका नेगी, प्रधान चौरा विजय नेगी, ग्रामीण राज कुमार, विनोद खोजान, ठाकुर भगत, जय पाल सहित अन्य प्रभावितों ने मांगों पर सहमति बनने के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंत्री के निर्देशों के बाद परियोजना के पावर हाऊस के बाहर चल रहा प्रदर्शन समाप्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed