फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news shawad people celebreted iph sub-division office gift

श्वाड़ में लोगों ने हलवा बांटकर मनाई खुशी

Wed, 21 Jul 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
rampur news shawad people celebreted iph sub-division office gift
शवाड में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन और देहुरी स्कूल का दर्जा बढ़ाने की घोषणा से क्षेत्रवासी हलव? - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निरमंड दौरे के दौरान शवाड़ को जल शक्ति विभाग का उपमंडल और देहुरी स्कूल का दर्जा बढ़ाने की घोषणा से क्षेत्रवासी गदगद हैं। इस खुशी में शवाड़ के लोगों ने हलवा बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों शवाड़ में जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर ने जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह खोलने की घोषणा भी की थी। बुधवार को शवाड़ व्यापार मंडल ने एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू और लाहौल स्पीति अमर ठाकुर की उपस्थित में शवाड़ बाजार में हलवा बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

कर्शेईगाढ़ क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य जोतराम ने क्षेत्र की तरफ से मुख्यमंत्री का विशेष तौर पर आभार जताया है। व्यापार मंडल शवाड़ ने इन दोनों सौगातों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर, विधायक किशोरी लाल सागर, एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर और मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दूनी चंद, जिला उपाध्यक्ष मंडी जिला जोधवीर ठाकुर, जिला सचिव योगेश वर्मा और ग्राम केंद्र अध्यक्ष ठाकुर दास वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed