{"_id":"6613e1136625f1de7404b449","slug":"rampur-news-sdm-kalapa-meting-loksabha-election-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-114421-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फार्म 12 डी भरकर घर से मतदान कर सकेंगे दिव्यांग और बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फार्म 12 डी भरकर घर से मतदान कर सकेंगे दिव्यांग और बुजुर्ग
विज्ञापन
एसडीएम कल्पा ने लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में 18वीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 02 मंडी संसदीय क्षेत्र की 68 किन्नौर अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें अवगत करवाया कि मतदाता सूचियों में फार्म 6 भरकर 4 मई 2024 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। जिले में दिव्यांगजन जिनकी विकलांगता 40 प्रतिशत से अधिक है फार्म 12 डी भरकर घर से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता भी फॉर्म 12 डी भरकर घर से मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। डाॅ. शशांक गुप्ता ने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग के बूथ लेवल अधिकारी इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राजनीति दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से आह्वान करें कि वे स्थानीय मतदाताओं को जागरूक करें और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाते हुए जिले में मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी दर्ज करवाएं। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन जीएस राणा, तहसीलदार कल्पा कंचन ठाकुर, अधीक्षक निर्वाचन जीआर सक्सेना, निर्वाचन कानूनगो ताराचंद नेगी विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।