फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, school, ground sink, heavy rain,

Rampur Bushahar News: भारी बारिश से ज्यूरी स्कूल का खेल मैदान धंसा

Fri, 04 Aug 2023 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी का खेल मैदान भारी बारिश की वजह से आधा मीटर तक धंस गया है। इससे 100 मीटर लंबी और 20 मीटर ऊंची दीवार के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


स्कूल परिसर में बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्कूल परिसर और नानड़-नवारू सड़क का सारा पानी स्कूल मैदान में घुस गया। इस कारण मैदान के नीचे की तरफ लगी दीवार पानी के बहाव से बाहर की ओर खिसक गई। हैरानी की बात यह है कि करीब 12 साल पहले गिरी स्कूल की दीवार तो विभाग ने लगा दी लेकिन उसमें पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन


इस कारण मैदान आज गिरने की कगार पर है। बताया जा रहा है निकासी की व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग बजट का प्रावधान नहीं कर पाया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए आधे मैदान को बाड़ लगाकर बंद कर दिया है। ज्यूरी पंचायत प्रधान तांपा देवी और उप प्रधान अरूण शर्मा ने मांग की कि प्रशासन और सरकार शीघ्र अतिशीघ्र दीवार को बचाने के लिए किसी विशेषज्ञ की मदद लें, जिससे करोड़ों का नुकसान होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने बताया कि स्कूल ने शिक्षा विभाग को निकासी की व्यवस्था के लिए एस्टिमेट बनाकर दिया है। नुकसान होने की जानकारी शिक्षा मंत्री, डिजास्टर मैनेजमेंट प्रमुख और एसडीएम रामपुर सहित सभी को लिखित में दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे प्राधिकरण को भी निकासी नालियां न होने और कटिंग करवाने पर लिखित पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed