फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sarkar goan ke dwar, program,

Rampur Bushahar News: निरमंड में पांच फरवरी को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

Mon, 29 Jan 2024 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल में पांच फरवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके सफल आयोजन को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की एक विशेष बैठक निरमंड में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रेस सचिव एवं संगठन सचिव मदन लाल शास्त्री ने बताया कि बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निरमंड आगमन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लेकर निरमंड ब्लॉक कांग्रेस के जोन की संख्या 6 से बढ़ाकर 13 कर दी गई है। बैठक अध्यक्ष मिश्रा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सरकार के कार्यक्रम में लोगों को बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के आयोजन की सूचना गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कुलवंतराज काश्यप, सेवादल अध्यक्ष विनोद शहजादा, कुलभूषण शर्मा, पवन ठाकुर, कृष्णकांत, जगदीश चंद, बेली राम, भगत राम और दुर्गा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed