फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sarahan, association, function

Rampur Bushahar News: बेबो नेगी के गानों पर खूब झूमे छात्र-छात्राएं

Tue, 19 Mar 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
सराहन एसोसिएशन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जय मां भीमाकाली सराहन एसोसिएशन ने मंगलवार को कॉलेज खेल मैदान पाटबंगला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, किन्नौर और कुल्लवी नाटी पेश कर अपनी संस्कृति को संजोने का संदेश दिया। पाटबंगला में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी ठेकेदार दीवान लक्टू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे, जबकि विशेष अतिथि एचएएस अधिकारी नेहा नेगी उपस्थित रहीं। नेहा नेगी को रामपुर उपमंडल में पहली महिला एचएएस अधिकारी बनने पर एसोसिएशन ने सम्मानित किया। एचएएस अधिकारी नेहा नेगी ने विद्यार्थियों को सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही और एचएएस परीक्षा की तैयारी के अपने अनुभव का साझा किए। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। छात्रों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर धमाल मचाया। छात्रों ने पहाड़ी, बॉलीवुड, कुल्लवी और राजस्थानी गीतों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। झुमका-झुमका और पैसा-पैसा, सहित कई अन्य पहाड़ी गीतों पर विद्यार्थी खूब थिरके। कार्यक्रम के दौरान बेबो नेगी ने किन्नौरी और पहाड़ी गीत गाकर सभी को नाचने पर मजबूर किया।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed