फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, hrtc, routs, buses, break down,

Rampur Bushahar News: रोहडू़ में बर्फबारी से एचआरटीसी के सभी रूट ठप

Thu, 01 Feb 2024 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग पर बस सेवाएं ठप, ग्रामीण रूटों पर फंसी एचआरटीसी की पांच बसें
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। बर्फबारी के चलते पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के अंतर्गत सभी रूट बाधित हो गए हैं। रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग पर भी यातायात बुधवार रात से बंद है। इसके अलावा जुब्बल, रोहडू, चिड़गांव और नावर क्षेत्र के करीब सभी रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवाएं बंद हो गई हैं। एचआरटीसी की पांच बसें ग्रामीण रूटों पर फंसी हैं। क्षेत्र में बुधवार से ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था। बर्फबारी होने के कारण बुधवार रात से शिमला-रोहडू मुख्य मार्ग सहित सभी ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हो गए थे। इसके कारण वीरवार को परिवहन निगम की बसें रूटों पर नहीं चल सकीं। शिलादेश, खशाधार, तांगणु, गांवसारी, मंग्यारी और कड़ीवन में निगम की बसें फंसी हुई है। बर्फबारी में बस सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही निगम को भी लाखों रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ा है। पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण अधिकांश रूटों पर बस सेवाएं ठप रही है। रोहड़ू-शिमला मार्ग पर बस सेवा बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed