{"_id":"64c2b12e8be877cd120d80ba","slug":"rampur-news-road-news-nhblocked-due-to-landslide-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3327-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 12 घंटे अवरुद्ध रहा एनएच, घंटों जाम में फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 12 घंटे अवरुद्ध रहा एनएच, घंटों जाम में फंसे रहे लोग
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ब्रौनी खड्ड और पशाड़ा खड्ड के पास भूस्खलन से करीब 12 घंटे तक नेशनल हाईवे अवरुद्ध रहा। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीरवार सुबह तीन बजे से नेशनल हाईवे बाधित हो गया था। इसके बाद एनएच प्राधिकरण ने 12 घंटे की मशक्त के बाद एनएच को बहाल किया।
नेशनल हाईवे बंद होने से शिमला और किन्नौर के हजारों लोग दिनभर परेशान रहे। वहीं पशाडा खड्ड के पास भी भूस्खलन के कारण लोग दिनभर फंसे रहे। वहीं ब्रौनी खड्ड के समीप लगातार हो रहा भूस्खलन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां सड़क का करीब सौ मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है।
एनएच प्राधिकरण रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि भारी भूस्खलन के कारण बाधित एनएच पांच को दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया है।