फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, people, demand, fire, center, in nerws,

Rampur Bushahar News: कुपवी में खोला जाए अग्निशमन केंद्र

Wed, 13 Sep 2023 10:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। जल शक्ति विभाग के कुपवी स्थित प्लास्टिक के पाइपों के स्टोर सामने आए अग्निकांड के बाद क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर सरकार से कुपवी में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की मांग की है। अग्निशमन केंद्र के अभाव में कुपवी और आसपास के क्षेत्रों में आग की घटनाओं में करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन



कुपवी उपमंडल में अग्निकांड की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। इसमें मकान, बगीचे और निजी संपत्ति आग की भेंट चढ़ चुकी है। इन घटनाओं में सामने आया है कि जब तक अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन मौके पर पहुंचते हैं, तब तक सबकुछ राख हो जाता है।
विज्ञापन


अगर कुपवी में अग्निशमन केंद्र खोला जाता है तो ऐसी घटनाओं में लोगों की बहुमूल्य संपदा को बचाया जा सकता है। उपमंडल मुख्यालय कुपवी 15 पंचायतों का केंद्र बिंदु है। इसके अलावा 25 किलोमीटर दूर सिरमौर जिले की सीमा भी शुरू हो जाती है। कुपवी में अग्निशमन केंद्र स्थापित खुलने से इसका लाभ जिला सिरमौर की दो दर्जन से अधिक पंचायतों के अलावा नेरवा तहसील के कुछ क्षेत्र को भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में कुपवी से 100 किलोमीटर दूर उपमंडल मुख्यालय चौपाल में एकमात्र अग्निशमन केंद्र है। ऐसे में कुपवी,नेरवा और आसपास के किसी क्षेत्र में अग्निकांड की घटना पेश आती है तो, जब तक चौपाल से दमकल वाहन पहुंचते हैं, तब तक प्रभावित स्थान पर राख के ढेर के सिवा कुछ भी नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed