{"_id":"65dc7755f67879b9dc05b57f","slug":"rampur-news-pensioner-meting-demand-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-112723-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी एकमुश्त दे सरकार : सुदामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी एकमुश्त दे सरकार : सुदामा
विज्ञापन
रामपुर में आयोजित पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पुन: वेतन निर्धारण करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से एकमुश्त लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्युटेशन की मांग उठाई है। सोमवार को रामपुर में आयोजित पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने बताया कि बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं, पेंशन, एरियर, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी के लिए बजट का प्रावधान करने पर सरकार का आभार भी जताया गया। सदस्यों ने मांग की कि इसका भुगतान एकमुश्त किया जाए। बैठक में पेंशनरों को पेश आ रही समस्याओं पर भी मंथन किया गया और सरकार से समाधान की मांग उठाई गई। बैठक में एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों का पुन: वेतन निर्धारण करने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की कोई भी पेंशनर जोन स्वेच्छा से किसी भी तरह की खबर बिना ब्लॉक कार्यकारिणी की अनुमति के सोशल मीडिया पर जारी न करें। बैठक में कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह कपूर, अनमोलक राम, कृपाल नेगी, जीवन सिंह, बालक राम भंडारी, मदन बुशहरी और मोहन लाल सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।