फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nigusari, landslide, nh,blocked

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में फिर भूस्खलन, सात घंटे ठप रही वाहनों की आवाजाही

Thu, 05 Oct 2023 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे पांच निगुलसरी के पास हजारों लोगों की समस्याओं का कारण बना हुआ है। वीरवार सुबह पहाड़ी से एक बार फिर भारी भूस्खलन होने के कारण एनएच पर फिर से वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही करीब सात घंटे ठप रही। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ी। दोपहर एक बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निगुलसरी में भारी भूस्खलन के कारण वीरवार सुबह करीब सवा सात बजे नेशनल हाईवे पांच पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। करीब एक माह पूर्व आठ सितंबर को यहां भारी भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे का करीब चार सौ मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इसके बाद एनएच को करीब 11 दिन के बाद बहाल तो कर दिया गया लेकिन यहां आए दिन भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


मार्ग से किन्नौर जिले सहित काजा लाहौल स्पीति के हजारों ग्रामीण और पर्यटक लाभान्वित होते हैं, जबकि देश की सीमा पर तैनात जवानों को भी रसद और खाद्य सामग्री इसी मार्ग से पहुंचती है। ऐसे में निगुलसरी में भूस्खलन से यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी खतरा बना हुआ है। वीरवार को भी सुबह सवा सात बजे से दोपहर एक बजे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने एनएच की बहाली में मशीनें और मजदूर तैनात कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर हर एक बजे बाधित मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।


इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। एनएच प्राधिकरण भावानगर के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि निगुलसरी के सेक्टर-26 में एनएच भारी भूस्खलन के कारण अवरूद्ध हो गया था। एनएच ने तीन मशीनों और दर्जनों मजदूरों को तैनात कर करीब सात घंटे के बाद मार्ग को बहाल कर दिया है। अब मार्ग पर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed