{"_id":"6538fecb61a1ea653d0ad4e9","slug":"rampur-news-meting-mla-order-officer-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-7305-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में छूटे प्रभावितों की सूची जल्द करें तैयार : नंदलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में छूटे प्रभावितों की सूची जल्द करें तैयार : नंदलाल
विज्ञापन
उपमंडल में बरसात से हुए नुकसान को लेकर चर्चा, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बीते जुलाई और अगस्त में हुई भारी बारिश के कारण रामपुर उपमंडल में भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई और विकास कार्यों को लेकर विधायक नंदलाल ने बुधवार को समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों से आए अधिकारी मौजूद रहे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और आपदा से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर विधायक की अध्यक्षता में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागों से संबंधित नुकसान और विकास कार्यों का ब्योरा रखा। बैठक में विशेष रूप से बीते माह भारी बारिश से उपमंडल में हुए नुकसान को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने स्थानीय प्रशासन को आपदा में छूटे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी कारण से छूटे हुए नुकसान से प्रभावित लोगों की प्रमुुखता के आधार पर सूची तैयार की जाए, जिससे उन्हें सरकार से मिलने वाले लाभ दिए जा सकें। उन्होंने आपदा में उपमंडल में कितनी जमीन को क्षति पहुंची और कितने सेब के पौधों को नुकसान हुआ, इसको लेकर भी जल्द रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने बैठक में बताया कि उपमंडल की 22 पंचायतों में भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए डंगे लगाने का कार्य चल रहा है। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, पशु पालन विभाग सहित अन्य विभागों को हुए नुकसान को लेकर भी चर्चा की गई। विधायक नंदलाल ने सभी विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम निशांत तोमर, तहसीलदार जयचंद, जिप सदस्य त्रिलोक भलूनी, बीएमओ डॉ. आरके नेगी, विद्युत बोर्ड एक्सईएन कुक्कू शर्मा, जल शक्ति विभाग एक्सईएन आरएस नेगी, एक्सईएन लोनिवि रजनीश बहल सहित अन्य विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।