फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, luhari, project. give. 2.50 crore, installment,

Rampur Bushahar News: उठाऊ सिंचाई योजना के लिए लूहरी परियोजना ने जारी की 2.50 करोड़ रुपये की राशि

Mon, 29 Jan 2024 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
13.93 करोड़ से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना से निरथ पंचायत के लोग होंगे लाभान्वित
विज्ञापन


परियोजना प्रमुख ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा राशि का चेक

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने परियोजना प्रभावित क्षेत्र में उठाऊ सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। ग्राम पंचायत निरथ के लिए बन रही इस सिंचाई योजना पर करीब 14 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इससे परियोजना प्रभावित पंचायत के किसान बागवानों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने निगम सामाजिक दायित्व के अंर्तगत जिला कुल्लू और जिला शिमला की परियोजना प्रभावित पंचायतों के लिए उठाऊ पेयजल योजना एवं उठाऊ सिंचाई योजना के अंतर्गत करीब 22 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसमें से जिला कुल्लू के लिए स्वीकृत कुल आठ करोड़ की संपूर्ण राशि जल शक्ति विभाग को प्रदान की जा चुकी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत देहरा और नित्थर के सभी गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे इन क्षेत्र की जनता को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। योजना से परियोजना प्रभावित क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। वहीं जिला शिमला के लिए उठाऊ सिंचाई योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत निरथ के लिए कुल स्वीकृत राशि 13.93 करोड़ में से पहली किस्त अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग रामपुर को सौंपी जा चुकी है। योजना की दूसरी किस्त 2.50 करोड़ रुपये सोमवार को परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने स्थानीय विधायक नंद लाल को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की उपस्थिति में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग रामपुर आरएस नेगी को सौंपी। परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने बताया कि निगम सामाजिक दायित्व के तहत परियोजना प्रभावित पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत निरथ पंचायत के लिए उठाऊ सिंचाई योजना से जल्द ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत निरथ के गांवों को सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक सिविल अश्वनी शर्मा, सर्वेश कुमार मीणा, राजेंद्र सिंह, लेख राज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed