फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, lightning, 32 goat and sheeps died mjholi

Rampur Bushahar News: राहनुधार में बिजली गिरने से 32 भेड़-बकरियों की मौत

Mon, 13 Mar 2023 04:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम, भेड़पालक को लाखों का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रविवार दोपहर के बाद से बिगड़े मौसम के मिजाज से जहां किसान और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं रामपुर उपमंडल मझाली गांव में बिजली की चपेट में आने से 32 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। इस घटना से भेड़पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। कूहल पंचायत के मझाली गांव निवासी नर सिंह देव शर्मा ने बताया कि जब भेड़पालक सोहन लाल पुत्र काहन चंद निवासी मझाली तहसील रामपुर जिला शिमला भेड़ों के साथ शाम के समय राहनुधार में था। इसी समय यहां पर भारी बारिश हुई और बिजली गिरी। इसकी चपेट में भेड़-बकरियां आ गईं। बिजली की चपेट में आने से 32 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। सोमवार सुबह होते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। सुबह 11:00 बजे मौके पर प्रशासन की टीम ने मौके का मुआयना किया। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। नायब तहसीलदार रामपुर भीमसेन नेगी ने बताया कि बिजली गिरने से भेड़-बकरियों की मौत की सूचना मिली है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। गौर हो कि 12/20 क्षेत्र की कूहल पंचायत और मां श्राईकोटी मंदिर के साथ लगता क्षेत्र बिजली गिरने की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। अन्य क्षेत्रों के मुकाबले यहां हर साल बिजली गिरने की घटनाएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed