{"_id":"64b82687b555b676ed08a86a","slug":"rampur-news-landslide-on-car-matal-madawag-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-2930-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: माटल-मड़ावग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: माटल-मड़ावग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत माटल-मड़ावग सड़क पर बुधवार सुबह एक कार भूस्खलन की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक माटल से मड़ावग की तरफ आ रहा था। इसी बीच कार भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आ गई।
बताया जा रहा है चालक ने जैसे ही पहाड़ी से भूस्खलन होते देखा वह तुरंत कार से उतरकर सुरक्षित स्थान पर चला गया। इसके बाद चंद सेकंड में देखते ही देखते कार पर बड़े बड़े पत्थर गिर गए। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार को इंद्र पांटा निवासी ग्राम शीरत चला रहे थे।