फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kumarsen school, head boy and girl, elected

Rampur Bushahar News: सुजल हेड बॉय और मनीषा के सिर सजा हेड गर्ल का ताज

Sat, 04 May 2024 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव करवाकर विद्यार्थियों को बताई मतदान की महत्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। कुमारसैन उपमंडल के शहीद सतीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव में हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव किया गया। स्कूल प्रबंधन ने मतदान प्रक्रिया से चुनाव करवाकर विद्यार्थियों को वोट का महत्व बताया। शनिवार को स्कूल प्रधानाचार्य मदन वर्मा की अध्यक्षता में चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से विद्यालय में चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें चुनावी साक्षरता क्लब के सभी छात्र और छात्राओं ने मतदान किया। लोकतांत्रिक तरीके से विद्यालय के लिए हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया। मतदान के बाद मतगणना की गई और चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। इसमें बारहवीं कक्षा के छात्र सुजल को हेड बॉय और मनीषा को हेड गर्ल चुना गया। चुनावी प्रक्रिया का संचालन स्कूल के ईएलसी प्रभारी देवदत्त शर्मा, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान की देखरेख में किया गया। परिणाम आने के बाद प्रधानाचार्य मदन वर्मा ने सभी छात्र और छात्राओं को लोकतंत्र में चुनाव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के प्रवक्ता जयपाल पराशर सहित सभी अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed