फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kufari, guide union, give memorandum, to, sdm

Rampur Bushahar News: कुफरी में निजी वाहनों में ढोए जा रहे पर्यटक

Wed, 29 May 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पर्यटन स्थल कुफरी में पर्यटकों को गुमराह करने और पर्यटन स्थल की गरिमा को खराब करने के खिलाफ कुफरी गाइड यूनियन ने एसडीएम ठियोग को ज्ञापन देकर हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई। यूनियन के सलाहकार रविंद्र ठाकुर ने कहा कि कुफरी में पिछले कई महीनों से पर्यटकों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यटकों को चीनी बंगला से महासू पीक तक ले जाने के लिए जिला उपायुक्त ने 500 रुपये के दाम निर्धारित किए है, लेकिन पर्यटकों को कुछ लोग गुमराह करके निजी वाहनों में ले जाकर तीन से चार सौ रुपए वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह निजी वाहन सवारियां ढोने के लिए पंजीकृत नहीं है। किसी प्रकार की दुर्घटना या अनहोनी होने का खामियाजा पर्यटकों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन वाहनों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकसर जाम की स्थिति बन जाती है। यूनियन ने एसडीएम से पर्यटन स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाने और अवैध रूप से चल रही गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed