फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, water scheme, work, compete, soon, says, cabinet, minister,

केंद्र से बजट आए न आए जल्द पूरा होगी होजा नाला सिंचाई योजना : जगत

Thu, 23 Nov 2023 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
संगठन के बिना कोई भी कार्यकर्ता नहीं बढ़ सकता है आगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। पूह में होजा नाला सिंचाई योजना को जल्द तैयार किया जाएगा। दिल्ली से होजा नाला सिंचाई पेयजल योजना के लिए बजट आए न आए लेकिन अगले अगले सीजन में पूह क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह बात राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूह में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी पार्टी के समक्ष बात को खुलकर बोल सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की एक विशेषता है कि पार्टी में जो भी फैसला लिया जाता है, वह पारदर्शिता के साथ किया जाता है। कोई भी काम पर्दे के पीछे से नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कोई भी संगठन बिना कार्यकर्ता के आगे नहीं बढ़ सकता, जिस संगठन और पार्टी में कार्यकर्ता जागरूक और संतुष्ट हैं, वह संगठन अपने लक्ष्य का प्राप्त करने में पीछे नहीं रह सकता। उन्होंने इस समय सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने और केंद्र की जनविरोधी नीतियों को लोगों के बीच रखने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अन्य भाजपा सांसद को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश में जो आपदा हुई है, उस पर स्पेशल पैकेज की मांग प्रधानमंत्री से की जाए, लेकिन उन्होंने साथ नहीं दिया। प्रधानमंत्री के समक्ष स्वयं इस विषय को लेकर उठाया गया फिर भी उनकी तरफ से कोई सहायता नहीं मिली। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू पूरे प्रदेश में आपदा प्रभावितों के मदद करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि चार साल में महिलाओं से जो वादा किया गया है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed