{"_id":"65476d15daf1beabde08af06","slug":"rampur-news-kinnaur-news-voter-list-revision-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-7799-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिसंबर तक चलेगा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण : रवीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिसंबर तक चलेगा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण : रवीश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक चलाया जा रहा है। यह अभियान 68 किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से चलाया जा रहा है। सभी पात्र नागरिक जिनकी आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी होगी और नागरिक संबंधित क्षेत्र का निवासी हो, ऐसे सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने के लिए नौ दिसंबर तक प्रारूप-6 पर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। वर्तमान मतदाता सूचियों में कोई भी नागरिक अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि वेबसाइट http://ceohimachal.nic.in/ पर भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान विशेष अभियान दिवस चार नवंबर, पांच नवंबर, 18 और 19 नवंबर को भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP)VHA वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। जिस नागरिक का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज नहीं होगा, वो लोकसभा निर्वाचन 2024 में मत देने के अधिकार से वंचित रह जाएगा। उन्होंने जिला किन्नौर के सभी नागरिक विशेषकर युवा एवं महिला मतदाताओं से इस मौके का लाभ उठाने का आह्वान किया है।