फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, snowfall, road, closed, electricity, cut,

Rampur Bushahar News: शीत लहर की चपेट में आया किन्नौर, सड़कें अवरुद्ध, बिजली गुल

Thu, 01 Feb 2024 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
जिले में 20 ग्रामीण रूटों पर थमे वाहनों के पहिये, कल्पा और पूह खंड में आठ ट्रांसफार्मर ठप, हाड़ कंपा देने वाली ठंड में ठिठुर रहे लोग
विज्ञापन


भावावैली में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी, सैलानियों ने जमकर की मस्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में वीरवार को हुई बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ताजा बर्फबारी से जहां जिले के सभी 20 ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी की बसों के पहिये थम गए हैं, वहीं कल्पा और पूह खंड में आठ ट्रांसफार्मर बंद हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद वीरवार को भी किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। वहीं निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिले की भावावैली में 45 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा, रोघी, लिप्पा, रिस्पा, कुन्नौचारंग, ठंगी, लंबर, नेसंग, आरसंग, हांगो, चुलिंग और पूह सहित अन्य क्षेत्रों में छह से 10 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। जिले के ऊंचे इलाकों में देर शाम तक बर्फबारी का दौर जारी है। इससे समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। हालांकि बर्फबारी होने से देश विदेश से यहां घूमने के लिए आए सैलानियों की जरूर मुराद पूरी हो गई है। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर अठखेलियां और मस्ती की। बर्फबारी होने से रिकांगपिओ से काजा रूट पर चलने वाली बस नाको तक ही भेजी जा रही है। वहीं रिकांगपिओ से शिमला के लिए वाया बसंतपुर होकर बसों को भेजा जा रहा है। छितकुल, रक्षम और मस्तरंग में चार ट्रांसफार्मर, छुपन और शिपकिला में तीन ट्रांसफार्मर और लिप्पा में एक ट्रांसफार्मर बंद होने से हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वहीं रूपी वैली और भावनगर सहित निचार खंड के कई इलाकों में अंधेरा पसरा है। कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से बिजली की लाइनें टूट गई हैं। इससे इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन ने बताया कि बर्फबारी के कारण एहतियातन जिले के सभी ग्रामीणों रूटों पर निगम की बसें नहीं भेजी जा रही है। मौसम सामान्य होते ही सभी रूटों पर बसें भेजी जाएंगी। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने कहा कि बर्फबारी के कारण कई इलाकों में विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लाइनों को दुरूस्त किया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed