{"_id":"659ea6bacedc5574f307c878","slug":"rampur-news-kinnaur-news-potato-seed-provide-agriculture-department-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-10780-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिले में आलू बीज वितरण का कार्य किया शुरू, किसानों को मिलेगी 1,175 रुपये की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिले में आलू बीज वितरण का कार्य किया शुरू, किसानों को मिलेगी 1,175 रुपये की सब्सिडी
विज्ञापन
कृषि विभाग ने विभिन्न खंडों में पहुंचाई खेप, सब्सिडी के साथ 3,325 रुपये प्रति क्विंटल में खरीद सकते हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में कृषि विभाग ने किसानों को आलू का बीज वितरण शुरू कर दिया है। सरकार ने आलू के बीज का दाम 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसमें किसानों को 1,175 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। इस तरह से किसानों को 3,325 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू बीज उपलब्ध करवाया गया है। कृषि विभाग ने 198 क्विंटल कुफरी ज्योति आलू का बीज किसानों को वितरित कर दिया है। जबकि 32 क्विंटल आलू का बीज सांगला कृषि विभाग के विक्रय केंद्र में उपलब्ध है। इस साल किन्नौर में कृषि विभाग ने 230 क्विंटल आलू का बीज किसानों की मांग पर लाया है। कृषि विभाग किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए उत्तम बीजों को लेकर किसानों को सब्सिडी दर पर बीज मुहैया करवा रहा है। कल्पा खंड में अभी तक 113 क्विंटल आलू का बीज किसानों को बेचा जा चुका है। सरकार ने इसकी कीमत 4,500 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई है। इसमें किसानों को कृषि विभाग और सरकार से 1,175 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। इस तरह से किसानों को 3325 रुपये के दाम पर आलू का बीज मिल रहा है। निचार खंड में अभी तक आलू का बीज 85 क्विंटल मुहैया करवा दिया गया है। वहीं पूह खंड से किसी भी किसानों ने आलू के बीज की डिमांड नहीं दी थी। किन्नौर के कृषि अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखकर आलू का बीज 230 क्विंटल खरीदा गया है। अभी तक 113 क्विंटल आलू का बीज दोनों ब्लॉक कल्पा और निचार में किसानों को बेचा जा चुका है। इसका वास्तविक कुल मूल्य 4,500 रुपये है। किसानों को 3325 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से इसे बेचा जा रहा है। कहा कि स्टाफ की कमी होने के बावजूद भी किसानों के हितों को ध्यान में रखने की पूरी कोशिश की जाती है, जिससे किसानों की मांग को तुरंत पूरा किया जा सके।