{"_id":"665488cc93a21da2cb0f09c6","slug":"rampur-news-kinnaur-news-political-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-116528-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की मोदी सरकार ने किया किसान बागवानों को परेशान : सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की मोदी सरकार ने किया किसान बागवानों को परेशान : सूद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्र की मोदी सरकार ने दस वर्ष के कार्यकाल में किसानों और बागवानों को परेशान करने का काम किया है। केंद्र ने किसानों और बागवानों को मिलने वाले बीज, दवाइयों, खाद, फफूंदीनाशक और खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के दाम बढ़ाने और जीएसटी की मार से किसान और बागवानों की जेब खाली कर दी है। यह बात रिकांगपिओ में संयुक्त किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत सूद ने कही। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनावों में देश की जनता ने केंद्र की मोदी सरकार को तख्त से हटाने का निर्णय लिया है और देश में इंडिया गठबंधन बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोस सीटों से और मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह भारी मतों से विजयी होंगे।