{"_id":"654a32d6c1e4dbfd1901ac24","slug":"rampur-news-kinnaur-news-nh-block-second-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-7921-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दूसरे दिन भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका एनएच-505","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दूसरे दिन भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका एनएच-505
विज्ञापन
डोगरी के पास करीब 100 मीटर सड़क भारी भूस्खलन की चपेट में आई, हजारों लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। जनजातीय जिले के पूह खंड में भारी भूस्खलन से बाधित नेशनल हाईवे-505 दूसरे दिन भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इस कारण हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पूह से काजा की ओर जाने वाले एनएच 505 का करीब सौ मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है। मंगलवार को भी यात्रियों को एचआरटीसी की बसों में ट्रांसीमिट करके भेजा गया। गौर हो कि सोमवार सुबह पूह खंड के का डोगरी में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण नेशनल हाईवे-505 यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया था। पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने से एनएच का करीब सौ मीटर हिस्सा चपेट में आ गया था। ऐसे में पूह से काजा की ओर आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। मंगलवार को दूसरे दिन सीमा सड़क संगठन की छह मशीनें और 25 मजदूर एनएच को बहाल करने में जुटे हैं, लेकिन भारी भूस्खलन से बाधित एनएच को बहाल करना खतरों भरा बना हुआ है। सीमा सड़ संगठन समदो के ओसी राजकुमार प्रकाश ने बताया मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मार्ग बहाली में छह मशीनें और 25 मजदूर जुटे हुए हैं। जल्द एनएच को बहाल कर दिया जाएगा। परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि एनएच 505 पूह काजा की ओर निगम की बसों में यात्रियों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है।