{"_id":"65ec66a628d2e1a34b055182","slug":"rampur-news-kinnaur-news-lok-adalat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113268-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 895 मामलों निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 895 मामलों निपटारा
विज्ञापन
किन्नौर जिले में सुनवाई के लिए लोक अदालतों में पहुंचे थे 3,829 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला की ओर से किन्नौर सिविल एवं सेशन संभाग की 6 बेंचों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत की पहली बेंच की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर अभय मंडयाल ने की। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर रामपुर बुशहर की दूसरी बैंच में बसंत वर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तीसरी बैंच में धीरू ठाकुर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर शामिल थे। चौथी बैंच में गौरव कुमार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामपुर बुशहर, पांचवीं बैंच में जितेंद्र कुमार वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर रिकांगपिओ और छठी बैंच अशोक कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आनी जिला कुल्लू की थी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले पेश किए गए मामलों में धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली , पानी, भरण पोषण और अन्य आपराधिक कंपाउडेंबल और दीवानी विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। इस मौके पर 895 मामले का निपटारा किया गया। इसमें कुल राशि 2,54,72,709 जुर्माने का रूप में वसूल की गई। सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण किन्नौर जितेंद्र कुमार ने प्रेस को जारी प्रेस बयान में बताया कि 6 बैंचों में राष्ट्रीय लोक अदालत में उठाए गए मामलों की कुल संख्या 3,829 थी। राष्ट्रीय लोक अदालत में 895 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान निपटान राशि 2,54,72,709 रुपये थी।