{"_id":"65798d25bcb07509d70e0d2a","slug":"rampur-news-kinnaur-news-kalpa-youngster-educate-search-and-rescue-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-9479-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किल्बा में युवाओं को सिखाई आपदा से निपटने की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किल्बा में युवाओं को सिखाई आपदा से निपटने की बारीकियां
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार, खोच एवं बचाव और अग्नि सुरक्षा सेफ्टी का पढ़ाया पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर नेआपदा से निपटने के लिए कल्पा खंड की 24 पंचायतों के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के दौरान युवाओं को फायर सेफ्टी, प्राथमिक उपचार और खोज और बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सांगला तहसील के किल्बा मेें आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इसमें किल्बा, सापनी, ब्रुआ और शोंग पंचायत के युवाओं को आपदा से निपटने के लिए जागरूक किया गया। शिविर के पहले दिन पहले मेडिकल ऑफिसर ने युवाओं को प्राथमिक उपचार, दूसरे दिन होम गार्ड प्रथम बटालियन रिकांगपिओ के पदाधिकारी ने खोज एवं बचाव के बारे में प्रशिक्षित किया। शिविर के आखिरी दिन युवाओं को अशमन विभाग के फायर लीडिंग मैन सुंदर लाल ने अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के समन्वयक नरेंद्र कायथ ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया।