{"_id":"65e723c6d43dcee83001a62b","slug":"rampur-news-kinnaur-news-ips-srishti-panday-sp-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113087-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के सहयोग के लिए तत्पर रहेगी किन्नौर पुलिस : सृष्टि पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के सहयोग के लिए तत्पर रहेगी किन्नौर पुलिस : सृष्टि पांडे
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी ने संभाला एसपी किन्नौर का कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मुसीबत चाहे बड़ी हो चाहे छोटी जिला किन्नौर पुलिस की टीम हमेशा महिलाओं के सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। यह बात किन्नौर में बतौर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद आईपीएस अधिकारी सृष्टि पांडे ने कही। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला में क्राइम दर कम है आगे भी पूरी कोशिश रहेगी कि इसे बरकरार रखा जाए। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले के सभी महिलाओं को जागरूक करने में पूरा योगदान देंगे। किन्नौर जिले में नारकोटिक्स के मामले सामने आए है, उन्हें दूर करने के लिए जागरुकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। जिला किन्नौर में पर्यटन की दृष्टि से काफी देश और विदेशों से पर्यटक घूमने के लिए आते है, उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ठोस कदम उठाएगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉन्वेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर से हुई है। उन्होंने जबलपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।