{"_id":"6644cb24af628ce92c0b61e2","slug":"rampur-news-kinnaur-news-crime-news-deadbody-found-roghi-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116008-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोघी सड़क में आर्मी कैंप के नीचे मिला अज्ञात शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोघी सड़क में आर्मी कैंप के नीचे मिला अज्ञात शव
विज्ञापन
पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए रिकांगपिओ अस्पताल के शवगृह में रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रोघी मार्ग पर आर्मी कैंप के नीचे पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के शवगृह में रखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। डीएसपी रिकांगपिओ नवीन जाल्टा ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि रोघी मार्ग पर आर्मी कैंप के नीचे व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की जेब से एक आधार कार्ड भी बरामद किया, जिसमें उसका पता टक बिष्ट, पुत्र दिली बहादुर, रेहड़ी मार्केट झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला लिखा है। पुलिस ने उक्त पते की छानबीन की तो पता चला कि इस पते पर इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है। उन्होंने बताया कि मृतक का चेहरा बुरी तरह बिगड़ चुका है। इस वजह से आधार कार्ड के फोटो के साथ चेहरा मिलाना मुश्किल हो रहा है। मृतक की आयु 35 वर्ष करीब है। उसने नीले रंग की जैकेट, हल्के हरे और काले रंग की टी शर्ट पहनी है। उसकी बाएं बाजू में कट का निशान भी है। उन्होंने बताया कि अज्ञात शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के शव गृह में रखा गया है। अगर किसी के भी परिवार का सदस्य लापता है, तो वह क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में शव की पहचान कर सकते हैं।