फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, bjp, meting, goan chalo abhiyan

Rampur Bushahar News: 28 बूथों पर गांव चलो अभियान के तहत 90 कार्यकर्ताओं को किया नियुक्ति

Sat, 10 Feb 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों को जीतने की रणनीति बनाने के लिए बैठक में की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों को जीतने की रणनीति बनाते हुए गांव चलो अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला शनिवार को रिकांगपिओ में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने जिला और मंडलों के पदाधिकारियों के साथ गांव चलो अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अभियान के अंतर्गत हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। साथ ही लाभार्थियों से वार्ता करेंगे। सूरत नेगी ने बताया कि जिले के 128 बूथों पर गांव चलो अभियान के तहत 90 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है, जो पांच दिनों तक देश के केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लोगों को तक पहुंचाएंगे। इस दौरान लोगों से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव के प्रतिष्ठित लोगों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर वार्ता करेंगे और उन्हें भी गांव चलो अभियान में शामिल कर देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए आग्रह करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बल देव, संजीव हारा, जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय नेगी, पूर्व किनफेड अध्यक्ष दौलत नेगी, उपाध्यक्ष पीडी नेगी, महामंत्री चंद्रपॉल, संजय नेगी, कोषाध्यक्ष कंवर सिंह, सह कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता योगराज, कल्पा मंडल अध्यक्ष बीरबल लोकट्स, महामंत्री चंद्र भगत, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरज्ञा, निचार मंडल अध्यक्ष मदन नेगी और महामंत्री रंजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed