फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinaur news, debt, free, drive, people, memorandum, sent, to, pm, cm,

Rampur Bushahar News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे किन्नौर के ऋणधारक

Wed, 31 Jan 2024 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। कर्ज मुक्त अभियान के तहत किन्नौर जिले के सभी ऋणधारकों को सात फरवरी सुबह नौ बजे उपायुक्त कार्यालय में एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। अभियान के तहत सभी बैंक कर्जदार जिलाधीश किन्नौर के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। कर्ज मुक्त अभियान हिमाचल के किन्नौर प्रभारी सुभाष चंद नेगी प्रभारी और राष्ट्रीय शाश्वत समाज सेवा फाउंडेशन के प्रभारी गणेश नेगी ने बताया कि देशभर में सात फरवरी को जलूस, शक्ति प्रदर्शन और नारेबाजी नहीं होगी। सिर्फ गरीब किसानों की कर्ज माफी के लिए उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज को माफ कर रही है, वहीं गरीब किसानों की ऋण माफी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिले कि कर्जदार किसानों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सात फरवरी को रिकांगपिओ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed