फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kehar singh, kachi, press conference

4 जून को मंडी लोकसभा क्षेत्र के लोग कंगना को भेजेंगे मुम्बई : खाची

Sat, 27 Apr 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। मंडी लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रणौत का राजनीति में कोई इतिहास नहीं है, उन्हें तो मात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में झूठा प्रचार करने के लिए भेजा है। यह बात प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि 4 जून को मंडी लोकसभा के मतदाता उन्हें वापिस मुम्बई भेजेगी, जिससे वे अपना कारोबार कर सकें। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक अनुभवी और सुलझे हुए राजनेता हैं। हिमाचल प्रदेश में पहली बार ऐसी आपदा आई जो हमने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी। ऐसी आपदा के समय में भी मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने बेहतरीन काम किया है। व्रिकमादित्य सिंह ने आपदा के समय पूरे प्रदेश में बंद सड़कों को बहाल करने में कड़ी मेहनत की। भाजपा के नेता आपदा के समय लोगों के बीच कहीं पर नहीं दिखे मात्र लोगों को गुमराह करने में लगे रहे। प्रदेश सरकार ने महिला को 1,500 रुपये देना शुरू कर दिया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री यराम ने राज्य चुनाव आयोग में शिकायत करके महिला विरोधी काम किया है। उन्होंने कहा कि किन्नौर में रैली और सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी विशेष रूप से प्रचार में भाग लेंगे। इस मौके पर सहप्रभारी किन्नौर एवं युवा कांग्रेस नेता विधानसभा क्षेत्र विकास काल्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed