{"_id":"65f1936dd378d7190400bf8b","slug":"rampur-news-kanchod-ghori-road-condition-improve-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113384-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कंछीण घोड़ी क्षेत्र की सड़कों का 23.50 करोड़ से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कंछीण घोड़ी क्षेत्र की सड़कों का 23.50 करोड़ से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
तकलेच से खनोटू, बाहली से बाल्टीधार और सुंगरी से बाहली मार्ग की जल्द सुधरेगी हालत
लोक निर्माण विभाग ने पूरी की टेंडर प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा कार्य
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। कई वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रही कंछीण घोड़ी क्षेत्र की सड़कों का जल्द कायाकल्प होगा। लोक निर्माण विभाग करीब साढ़े चौबीस किलोमीटर सड़क की जल्द हालत सुधारेगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही सड़क की हालत सुधारने का कार्य शुरू होगा। सड़कों की हालत सुधरने से क्षेत्र के हजारों किसान बागवानों को लाभ मिलेगा और उन्हें नकदी फसल मंडी पहुंचाने में भी सुगमता होगी। गौर हो कि रामपुर उपमंडल के कंछीण घोड़ी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों को लाभान्वित करने वाली विभिन्न सड़कों की हालत वर्षों से दयनीय बनी हुई थी। बजट के अभाव में इन सड़कों की हालत नहीं सुधर पा रही थी। इससे इन सड़कों पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा है। खस्ताहाल सड़कों के कारण सेब बहुल क्षेत्र के किसान-बागवानों को हर वर्ष अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी लेकिन, अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग करोड़ों रुपये की लागत से 24.5 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प करेगा। लोक निर्माण विभाग तकलेच से खनोटू करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क का साढ़े छह करोड़, बाहली से बाल्टीधार करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क का आठ करोड़ और सुंगरी से बाहली करीब दस किलोमीटर सड़क को करीब नौ करोड़ रुपये से सुधारेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण तीन के तहत इन सड़कों के लिए करोड़ों की राशि जारी हुई है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को पक्का करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। उपरोक्त सड़कों से हर वर्ष हजारों पेटी सेब देश की विभिन्न मंडियों में भेजा जाता है लेकिन सड़कों की दयनीय स्थिति से बागवानों को अपनी फसलें मंडी पहुंचाना में भारी दिक्कतें आती हैं। वहीं रामपुर उपमंडल से रोहड़ू और रोहड़ू से रामपुर किन्नौर आनेढ-जाने वाले हजारों यात्रियों को भी खतरों के साये में सफर करना पड़ रहा था। अब सड़कों की हालत सुधरने से किसान-बागवानों सहित क्षेत्र के हजारों लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग तकलेच के एसडीओ शोभाराम ने बताया कि तकलेच से खनोटू, बाहली से बाल्टीधार और सुंगरी से बाहली सड़क को सुधारने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही सड़कों की दशा सुधारने का कार्य शुरू किया जाएगा।