{"_id":"65fc2ae5d93a55412a0ed970","slug":"rampur-news-jubbal-forest-day-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-113735-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आरुषि ने दिया सबसे अच्छा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आरुषि ने दिया सबसे अच्छा भाषण
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में मनाया विश्व वन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में वीरवार को विश्व वन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने की। इस दौरान अंतर सदन भाषण, चित्रकला और नारा लेखन स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने वनों के महत्व और ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे जलवायु परिवर्तन के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वनों का होना धरती एवं जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को वन संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयोजित अंतर सदन भाषण स्पर्धा में आरुषि ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि इशिता दूसरे, अवंतिका पुहारटा तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला स्पर्धा में मीनाक्षी ने पहला, ख्याति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन स्पर्धा में गन्नी ने प्रथम, जीविका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर रमा चंदेल मोक्टा, शांति मोक्टा, अलका ठाकुर, सुशील तांटा, भूपेंद्र मस्ताना, दिनेश चौहान और राकेश चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।