फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, jaika, project, kinnaur

Rampur Bushahar News: जिले में 105 हेक्टेयर भूमि पर रोपे चिलगोजे के पौधे

Sat, 02 Mar 2024 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर में जैव विविधता संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर ( किन्नौर)। जिला किन्नौर में जैव विविधता संरक्षण के लिए निगुलसरी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जाइका वानिकी परियोजना के जैव विविधता विशेषज्ञ डाॅ. एसके काप्टा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में जाइका वानिकी परियोजना और वन विभाग ने 105 हेक्टेयर भूमि पर चिलगोजा के पौधे रोपे गए। इससे साबित होता है कि जिले में जैव विविधता के संरक्षण के लिए बेहतरीन कार्य हो रहे हैं। जाइका वानिकी परियोजना इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डाॅ. काप्टा ने कहा किन्नौर के ऐसे क्षेत्र जहां-जहां पर चिलगोजा के पौधे रोपे जाते हैं, वहां के लिए जाइका वानिकी परियोजना पौधे वितरित कर रही है। इसमें स्वयं सहायता समूहों को जैव विविधता के उचित संरक्षण और संवर्धन की जानकारी दी। किन्नौर वन मंडल के वन परिक्षेत्र भावानगर, निचार, कटगांव, मूलिंग और पूह में कुल 22 ग्रामीण वन विकास समितियां बन चुकी हैं। इन समितियों के माध्यम से परियोजना द्वारा पौधरोपण, जैव विविधता प्रबंधन और ग्रामीण ढांचागत सुधार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यशाला के दौरान सेवानिवृत्त डीएफओ सीएम शर्मा ने वन मंडल किन्नौर में जाइका वानिकी परियोजना के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। पीएमयू शिमला से विषय वस्तु विशेषज्ञ रीना शर्मा ने यहां स्वयं सहायता समूहों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे लोगों को जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, केंचुआ खाद तैयार करना, सिलाई कटाई एवं बुनाई, आचार तैयार कर अपनी आजीविका में और सुधार करने के तरीके बताए। इस अवसर पर विषय वस्तु विशेषज्ञ राधिका, एफटीयू समन्वयक प्रियंका नेगी समेत सभी चार वन परिक्षेत्र के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed